Your search results

पुराना धमतरी रोड बन रहा कमर्शियल और रेजिडेंशियल हब

Posted by admin on March 3, 2025
0

रायपुर का पुराना धमतरी रोड तेजी से एक प्रमुख कमर्शियल और रेजिडेंशियल हब के रूप में उभर रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हो रहे विकास कार्यों के चलते इस क्षेत्र में नई कॉलोनियों और व्यापारिक परिसरों की संख्या बढ़ रही है। छछानपैरी तक के इलाके में कई नई टाउनशिप और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित हो रहे हैं, जिससे रियल एस्टेट की मांग भी बढ़ी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, फोर और सिक्स लेन सड़कों के निर्माण से इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। इसके अलावा, रायपुर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण शहरों तक यात्रा का समय भी कम हुआ है, जिससे यह इलाका निवेशकों और होमबायर्स के लिए आकर्षक बन गया है।

Compare Listings